शनिवार को पटमदा, बोड़ाम व काटिन क्षेत्र में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Patamda: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को पटमदा फीडर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार 33 केवी पटमदा फीडर लाइन में डालियों की छंटाई एवं मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
इस दौरान बोड़ाम, पटमदा, काटिन एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विद्युत संबंधित शिकायत एवं संपर्क नंबर जारी की गई है।
* सहायक विद्युत अभियंता, मानगो-2 : 9431135904
* कनीय विद्युत अभियंता, आजादनगर : 9431135952
* शिकायत संख्या : 7061099008
* विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पटमदा : 9199569849
* विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बोड़ाम : 7903650375
* विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कटिन : 8862963338




