जेएलकेएम नेता विनोद स्वांसी के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंचे आस्तिक महतो, दी श्रद्धांजलि
Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के वरिष्ठ नेता एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रह चुके विनोद स्वांसी के पिता के श्राद्धकर्म में बुधवार को कोल्हान प्रमंडल से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने तमाड़ स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी आस्तिक महतो ने भी श्राद्धकर्म में शामिल होकर विनोद स्वांसी के पिता को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, नकुल महतो समेत कई लोग उपस्थित रहे। बताते हैं कि विनोद स्वांसी के पिता का निधन 110 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण हुआ। उच्च आयु के बावजूद वे पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी रहे थे। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर फैल गई।




