आईएससी की जिला टॉपर अतोषी मिश्रा को कुणाल षड़ंगी ने किया सम्मानित, मदद का भरोसा
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: जैक बोर्ड द्वारा शनिवार को इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इसमें पटमदा के गोपालपुर गांव निवासी आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा की छात्रा अतोषी मिश्रा पूर्वी सिंहभूम जिले की टॉपर बनी हैं। इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल में दूसरा एवं राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। मजदूर इंद्रजीत मिश्रा की बेटी अतोषी आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं लेकिन उसमें गरीबी बाधक बन सकती है।
Advertisements
इसकी सूचना पर मंगलवार को गोपालपुर गांव पहुंचे बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने अतोषी मिश्रा को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि आगे की पढ़ाई के लिए मदद हेतु राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से आज ही मिलेंगे। इसके अलावा लिली फाउंडेशन की ओर से प्रतिमाह 2 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दिलाई जाएगी। षड़ंगी ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई में पैसे की कमी को बाधा नहीं बनने देगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, विश्वनाथ माझी व माणिक महतो आदि मौजूद थे।