बेलटांड़ व पटमदा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया तालाब में रविवार को छठ महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यहां करीब एक दर्जन परिवारों ने छठ व्रत करते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु तालाब पहुंचे और भगवान भास्कर की आराधना की। घाट पर पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, आयोजन समिति के विजय कुमार पंडित, सुरेश रजक, अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, राजेश ठाकुर, राजकुमार साव, शिव कुमार साव एवं श्रीभगवान सहित अन्य मौजूद थे। इसके अलावा पटमदा बाजार स्थित छोटा तालाब में भी आधे दर्जन परिवारों ने छठ पर्व मनाया।











