एदेलबेड़ा में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, निर्मल महतो चौक का हुआ नामकरण
Jamshedpur: झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एदेलबेड़ा ग्राम सभा के नेतृत्व में एदेलबेड़ा स्थित पत्थलगड़ी स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही निर्मल महतो चौक का नामकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार, परेश नाथ सिंह, अनूप महतो, अमित टोप्पो, तपन सिंह, लालमोहन महतो, धनंजय सिंह एवं महेश गोराई समेत ग्राम सभा के सदस्य और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मंगल टुडू ने झारखंड के वीर शहीदों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।











