पटमदा सीएचसी का ट्रांसफॉर्मर खराब, 3 दिनों से बिजली गुल, उपायुक्त से शिकायत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में 27 जून से विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब है और इसके कारण विद्युतापूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस संबंध में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा ने जिले के उपायुक्त सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। इसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग एवं सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी को भी भेजी गई है।
Advertisements
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को मेल पर भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बिजली की आपूर्ति ठप होने की वजह से कोल्ड चेन गृह में वैक्सीन के रखरखाव, प्रसव गृह एवं अन्य कार्य सुचारू रूप से चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी 27 जून को ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बिजली विभाग पटमदा को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार पिछले 3 दिनों से बिजली नहीं होने की वजह से लगातार डीजी चलाकर कोल्ड चेन में मौजूद जीवन रक्षक दवाओं को सुरक्षित रखा गया है।