बिजली की समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले जेएलकेएम नेता

Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेताओं ने बुधवार को जमशेदपुर में विद्युत विभाग की कार्यपालक अभियंता (ईई) से मिलकर पटमदा प्रखंड अंतर्गत रांगाटांड़ गांव में खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के बदले नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। इस संबंध में जीएम की अनुपस्थिति में उनके नाम पर कार्यपालक अभियंता शीला सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रतो कुमार महतो ने बताया कि विभाग की ओर से सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता फनी भूषण महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी शिवशंकर महतो, भक्त महतो एवं अरुण महतो मौजूद थे।




