भारी बारिश के बीच धूसरा में 28 दिनों बाद लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, फंसा ट्रैक्टर हाइड्रा
Patamda: 28 दिनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को पटमदा के धूसरा गांव में भारी बारिश के बीच रात 9 बजे तक दूसरी बार ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। शाम करीब 7 बजे से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण झामुमो के प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद में जुट रहे। लेकिन जब ट्रैक्टर हाइड्रा मशीन ट्रांसफॉर्मर को डीपी में चढ़ाने के बाद वहां से निकल रहा था तो बारिश के कारण कीचड़ में फंस गया। करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास करने के बवाजूद ट्रैक्टर फंसा हुआ रहने से सभी परेशान रहे।
इस संबंध में हरिहर सिंह ने बताया कि करीब 4 सप्ताह तक धूसरा गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं और आज भी चार्ज करने के लिए 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर को छोड़ दिया गया, शनिवार को सुबह से ही बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू के लगातार प्रयास के बाद आज ट्रांसफॉर्मर गांव पहुंचा। बताते हैं कि एक वैन में धूसरा व रांगाटांड़ के लिए नया ट्रांसफॉर्मर विभाग द्वारा भेजा गया है लेकिन ट्रैक्टर हाइड्रा के फंसे रहने की वजह से रांगाटांड़ में देर रात तक लगाया नहीं जा सका। जबकि एक अन्य ट्रैक्टर की मदद से हाइड्रा को निकालने का प्रयास करते रहे लोग। मौके पर मुख्य रूप से हरिहर सिंह, संदीप मुर्मू, महेश्वर सिंह, भास्कर सोरेन, रथू सिंह, दुर्गा बेदिया एवं लाइनमैन सुरेश राजक व भोला माझी आदि मौजूद थे।





