एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में बाल संसद की बैठक आयोजित
Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में बुधवार को बाल संसद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार और बाल संसद के सभी मंत्रियों ने भाग लिया।
बैठक में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी मंत्रियों के विभागों के कार्यों की रूपरेखा तैयार की। छात्रों ने अपने कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बैठक के बाद बाल संसद के प्रधानमंत्री उदय कुंभकार अपने मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों के साथ डॉ. मिथिलेश कुमार के विद्यालय में 13 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में उनके बहुमूल्य योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक के 13 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थियों के द्वारा अपने- अपने गांव में पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय के छात्रों और प्राचार्य के बीच इस तरह की बैठक से विद्यालय के विकास में एक नई दिशा मिलेगी और छात्रों को अपने कौशल का विकास करने का अवसर मिलेगा।





