झामुमो के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने बिरसानगर में कराया बिजली की समस्याओं का समाधान

Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा के प्रयास से बिरसानगर जोन नंबर -08 रविदास कॉलोनी में गुरुवार को बिजली की समस्याओं का समाधान हो गया। इस संबंध में प्रह्लाद लोहरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले बिजली की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। कई सालों से बिरसानगर बस्तीवासी बिजली की समस्या से त्रस्त थे। विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेकर बिजली का पोल, तार और लाइट का काम कराया गया। इससे अब बस्ती के लोगों को रात के समय आने जाने में सुविधा मिलेगी और बच्चे लोग अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।
गुरुवार को बस्ती के लोगों ने प्रह्लाद लोहरा का अभिनंदन किया। मौके पर समाजसेवी राजू राम, डी रवि राव, राजेश राव, संतोष यादव, द्वारिका यादव, अनुज तिवारी, छोटेलाल तिवारी, गोपाल साहू, कृष्णा नंदन पासवान, सुजीत सिंह, जलधर रजक एवं अन्य लोग मौजूद थे।





