सहायक अध्यापक संघ ने आंदोलन की रूपरेखा में किया बदलाव, अब 5 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव
Patamda: रविवार को सहायक अध्यापक संघ पटमदा की एक आवश्यक बैठक सौरव मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कमेटी द्वारा तय 4 अगस्त से 7 अगस्त तक विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अचानक दुर्घटना होने से पूरा सहायक अध्यापक संघ चिंतित हैं, जिसके कारण आंदोलन को स्थगित किया गया है । सहायक अध्यापकों ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
आगामी 5 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी ने एक मत दिया। वेतनमान या समतुल्य मानदेय एवं इलाहाबाद बोर्ड के सहायक अध्यापकों की नौकरी को बचाने हेतु तय हुआ कि प्रखंड के सभी सहायक अध्यापकगण 4 से 5 गाड़ियों में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जाएंगे।आगामी बैठक 31 अगस्त को रखी गई है। मौके पर सहायक अध्यापक सौरव मिश्रा, अनिल बरन माझी, बासुदेव महतो, गौतम कुमार गोप, यासीन मियां, बलराम सिंह, पार्थवीर मिश्रा, सुकुमार मांडी, निर्मल महतो, ऊषा रानी सहिस, इंद्रा महतो, संध्या महतो, रूहिता महतो व भारती महतो आदि मौजूद थे।





