प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने फ्रेंडशिप डे पर पेड़ को बांधा बैंड

Patamda: पटमदा के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा की छात्राओं ने पेड़ तथा शिक्षकों को दोस्त बनाते हुए शनिवार को प्राकृतिक फ्रेंडशिप बैंड बांधा। इस दौरान शपथ लिया कि अपनी हर बात अपने दोस्त को साझा करेंगे और पर्यावरण की रक्षा करेंगे। फ्रेंडशिप डे पर विद्यालय में इको क्लब की पहल पर प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा के मार्गदर्शन में 100 बैंड तैयार किए गए थे, सभी छात्राओं ने पहले पेड़ पर फ्रेंडशिप बैंड बांधा फिर शिक्षकों को।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि स्कूल में रोचक गतिविधियों के द्वारा पाठ पढ़ाया जाता है। शिक्षकों को एक दोस्त बनाकर ही अनुशासन के साथ मिलकर सीखने का कार्य करते हैं। मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार, धनंजय कुमार, शिक्षिका पूनम सिंह, ममिता, काजल रजक, रिंकू व ममता आदि मौजूद थे।





