मासिक बैठक के पूर्व ग्राम प्रधानों ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

Patamda: ग्राम प्रधान संघ पटमदा की ओर से गुरुवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सर्वप्रथम गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई एवं इसके बाद मौन रख उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।
मौके पर प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास, सचिव मृत्युंजय महतो, सुधीर चंद्र माझी, मदन मोहन महतो, बगला किंकर मिश्रा, संदीप कुमार मिश्रा, किंकर महतो, भावनिधि महतो, नवीन सिंह, टीकाराम माझी, मुचीराम कुंभकार, रथू महतो व शंभू नाथ मांडी आदि के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ महतो एवं प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद थे।
इधर बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार धान ने प्रधानमंत्री बिरसा कृषि फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए आगामी 14 अगस्त तक क्षेत्र के सभी किसानों के प्रज्ञा केंद्र में जाकर सिर्फ 1 रुपया के टोकन मनी पर फॉर्म भरने हेतु ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। अध्यक्ष बृंदावन दास ने आगामी 10 अगस्त को बेलटांड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं संघ के कार्यालय में 15 अगस्त को आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इसके अलावा अन्य कई विषयों पर भी चर्चा हुई।





