बेलटांड़ में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को बैग व फलदार पौधे देकर किया गया सम्मानित



Patamda: पटमदा के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को डोरेन सिंह मुंडा स्मृति भवन में आयोजित शिविर में 63 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के डीएफओ आरपी सिंह ने मां दुर्गा की पूजा -अर्चना एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन व समिति के संस्थापक सदस्यों दशरथ मंडल, आदित्य हालदार, मथुर माझी व धनंजय उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर मौजूद डीएफओ आरपी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को पौधरोपण करने एवं उस पर ध्यान देने की अपील की।


मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी व विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, थाना प्रभारी करमपाल भगत, समाजसेवी पवन अग्रवाल, चंद्रदेव सिंह राकेश, मयंक अग्रवाल, सुनील वरण महतो, शरत सिंह सरदार, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, कल्पना सिंह मुंडा, बाबलू रूहिदास, जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिब हांसदा, उपमुखिया गोपाल गोराई, सांसद प्रतिनिधि शिवचरण सिंह सरदार व पटमदा इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, टैलेंट सर्च एकेडमी जमशेदपुर, श्रमजीवी उन्नयन गोबरघुसी, अमृत ग्राम विकास ट्रस्ट जमशेदपुर ने सराहनीय योगदान दिया।

इस दौरान समिति की ओर से ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, शिशुपाल सिंह सरदार, रांगा सिंह सरदार, गोपाल कुमार, तापस हालदार, मुरारी कुमार, कृष्ण प्रसाद महतो, संतोष कुमार सिंह, देवनाथ दास, राजू मंडल, प्रदीप पैड़ा, कल्याण कुमार गोराई, भगीरथ सिंह, रंजन दास, सोमनाथ मल्लिक, छुटुलाल महतो, जयदेव माझी, शत्रुघ्न सिंह व किशोर सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान समस्त रक्तदाताओं को फलदार पौधे एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। राजकुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद कमेटी द्वारा जो काम किया जा रहा है यह वाकई प्रशंसनीय है।






