कमलपुर मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा नेता संदीप मिश्रा ने कहा: तिरंगा हमारे देश की आन बान व शान का प्रतीक
Patamda: कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को काटिन चौक पार्टी कार्यालय से गोपालपुर गांव तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा व संदीप मिश्र उपस्थित थे।
अभियान के दौरान प्रदीप महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आह्वान तथा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के निर्देश पर हर गांव हर शहर तथा हर मोहल्ले में धूमधाम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संदीप मिश्र ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान व शान का प्रतीक है तथा लाखों देशवासियों द्वारा आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किये गए त्याग, तपस्या और बलिदान क़ो याद दिलाता है। इस दौरान भाजपाइयों ने गांव में लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर प्रदीप बेसरा, प्रदीप महतो, संदीप मिश्र, कृपा सिंधु महतो, संजय प्रमाणिक, प्रधान महतो, पंचानन महतो, सुकू दास, अजीत दास, अजीत महतो व मुचीराम महतो आदि उपस्थित थे । इसके अलावा पटमदा में मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल एवं बोड़ाम मंडल में शांतनु मुखर्जी के नेतृत्व में तिरंगा अभियान चलाया गया।





