प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की दिव्यांग मेधावी छात्रा समाप्ति महतो समेत पटमदा के 5 विद्यार्थी सम्मानित
धालभूमगढ़ में अखिल भारतीय शिक्षा समागम एनईपी 2020 की 5वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ आयोजन
Patamda: अखिल भारतीय शिक्षा समागम एनईपी 2020 की 5 वीं वर्षगांठ के मौके पर बुधवार को माध्यमिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण दिव्यांग विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। धालभूमगढ़ के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में पटमदा प्रखंड से कुल 5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इनमें से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा समाप्ति महतो बहुत ही अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान सम्मान मिलते ही उनके माता – पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे। उसके पिता गोष्टो महतो ने कहा कि हमारी बेटी को मिले सम्मान ने हमें कर्जदार बना दिया इसलिए वह आगे जहां तक भी पढ़ना चाहेगी उसकी पढ़ाई जारी रखने हेतु भरपूर प्रयास किया जाएगा। उसे अपने पैरों पर खड़ा कर आत्मनिर्भर बनाना चाहेंगे। अभिभावक ने सारा श्रेय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा, बाल संसद सदस्य राष्ट्रपति रितिका महतो, शिक्षिका पूनम सिंह, रिसोर्स शिक्षक बृहस्पति को दिया है। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





