पटमदा के लावा निवासी युवक 20 दिनों से लापता, सनहा दर्ज
हाराधन सोरेन (फाइल फोटो)
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के ग्राम लावा टोला सालबनी निवासी युवक हाराधन मुर्मू पिछले 20 दिनों से लापता है। इस संबंध में उनके बहनोई लखीराम टुडू ने एमजीएम थाना में गुमशुदी की शिकायत दर्ज कराई है।
एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध गांव के जाहिराटोला निवासी लखीराम टुडू ने बताया कि उसका साला हाराधन पिछले करीब एक माह से उनके घर पर ही रहता था। वह पटमदा थाना में दर्ज एक कांड का प्राथमिकी अभियुक्त है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह उसी मामले में न्यायालय से जमानत पर बाहर निकला था। वह जमशेदपुर न्यायालय में हाजिरी लगाने एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए अपने बहनोई के घर में रह रहा था। वह बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार एवं मिर्गी बीमारी से भी पीड़ित है। भागाबांध से बीते 28 जुलाई को किसी को कुछ बताए बिना सुबह करीब 10 बजे निकल गया था। उसके लापता होने के बाद परिजनों द्वारा अपने रिश्तेदारों एवं संभावित ठिकानों पर खोजबीन किया गया लेकिन वह नहीं मिला।





