पटमदा में बारहा दिशोम माझी परगना ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Patamda: राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री सह घोड़ाबांधा के माझी बाबा रामदास सोरेन को बारहा दिशाेम माझी परगना महाल की ओर से गुरुवार को पटमदा के ग्राम प्रधान संघ भवन में एक शोक सभा आयोजित कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकारी माझी परगना कमलाकांत मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान 2 मिनट का मौन रख कर स्व रामदास सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मारांग बुरू से प्रार्थना की गई।
मौके पर मुख्य रूप से परगना ललित मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, जीतू मुर्मू, अमर सिंह सरदार, कालीराम सिंह, दिवाकर टुडू, सागर मांडी, सुकदेव हेंब्रम, शत्रुघन सिंह, सुजीत महतो, हेमलाल हेंब्रम, सोमनाथ मुर्मू, जागरण पाल, सुधीर हांसदा व सिजेन हेंब्रम आदि मौजूद थे।





