बोड़ाम के गागीबुरु में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही कच्ची सड़क
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के गागीबुरु गांव के डांगार टोला की कच्ची सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पिछले करीब 2 माह से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई है और ग्रामीणों को पैदल चलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल चलने के लिए चप्पल व जूते हाथ में लेकर पार होना पड़ता है जबकि साइकिल को कंधे पर लेकर गांव से बाहर निकलना पड़ता है।
Advertisements
करीब पौने किमी की यह ग्रामीण सड़क भुईयांसिनान से भूला मोड़ होते हुए हाथीखेदा जाने वाली मुख्य सड़क को जोड़ती है। अगर इसका निर्माण कार्य होता है तो आसपास के अन्य टोलों के लोगों को भी सहूलियत होगी। इस टोला में 20 से अधिक आदिवासी परिवार निवास करते हैं लेकिन बरसात के मौसम में स्थिति बद से बदतर हो जाती है। वर्ष 2012 में मनरेगा के तहत मिट्टी मोरम का कार्य हुआ था और उसके बाद से कभी इसमें सरकारी योजना की स्वीकृति नहीं मिली है। ग्रामीणों ने इसका जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से की है।