बोड़ाम के हाथकुंदा से बाड़ेदा सीमा तक सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के पोखरिया गांव में हाथकुंदा टोला से नीमडीह प्रखंड की सीमा बाड़ेदा तक लगभग 700 मीटर कच्ची सड़क दलदल हो गई है। पिछ्ले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जर्जर सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई है। इस रास्ते से लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे एवं आमलोग रोज दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
Advertisements
हाथकुंदा टोला निवासी कमल गोराई, धरणी महतो, भुचका महतो, हाबू दास, कार्तिक दास, मुरारी दास, सुकदेव सिंह, दीनबंधु गोराई, धापू सिंह, चूड़ामनी दास, हलधर गोराई, पशुराम गोराई, घोलटू गोराई, भरत सिंह और सूरज दास ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। बताते हैं कि बोड़ाम प्रखंड का अंतिम गांव पोखरिया है और इसका टोला हाथकुंदा है जो एक ओर पश्चिम बंगाल सीमा से सटा हुआ है तो दूसरी ओर सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड से। जहां तक नीमडीह प्रखंड या ईचागढ़ विधानसभा का क्षेत्र है वहां तक सड़क की स्थिति ठीक है लेकिन जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।