पटमदा सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा को दी गई समारोहपूर्वक विदाई
Patamda : शुक्रवार को पटमदा सीएचसी के पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा व डेंटल चिकित्सक मोजेद्र बिरुआ को पटमदा सीएचसी के सभागार में एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। जबकि इसी समारोह में माचा सीएचसी के नए चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह व डेंटल चिकित्सक डॉक्टर दीक्षा सिंघल का कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।
पूर्व प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा ने कहा कि उनके 8 वर्षों के कार्यकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में सभी ने उनका भरपूर सहयोग दिया जो हमेशा यादगार बना रहेगा। डॉ. सोमेन कुमार दत्त ने कहा कि डॉ. बेसरा ने हमेशा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति मित्रवत व्यवहार किया और उनका व्यवहार और ड्यूटी के प्रति समर्पण और ईमानदारी हमेशा याद की जाएगी। वर्तमान प्रभारी डॉ राजीव कुमार ने कहा कि चिकित्सा के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्ति और प्रभारी बनना बहुत जरूरी है। इस कार्य के लिए पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी का सहयोग जरूरी है।
मौके पर डॉ. शाहबाज खान, डॉ. सोमेन दत्त, डॉ. आरती पांडेय, डॉ प्रशांत रंजन, डॉ. निगार तरन्नुम, बीएएम सुगदा मुर्मू, कर्मचारी विप्लव दत्त, चंदन गोराई, भूपेश प्रमाणिक समेत सभी कर्मचारी एवं एएनएम मौजूद थे।





