झामुमो नेता अजय रजक ने आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur: शुक्रवार को राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शामिल होने घोड़ाबांधा पहुंचे राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमणि सोरेन, बेटी रेणु सोरेन एवं तीनों बेटों से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, गुमला विधायक भूषण तिर्की व स्थानीय विधायक मगंल कालिंदी मौजूद थे।
झामुमो नेता अजय रजक ने आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि का भुगतान कराने एवं सीएमईजीपी के चयनित लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के बाद सीएमईजीपी के लाभुकों के मामले में कार्रवाई हो जाएगी। दूसरी ओर पटमदा एवं बोड़ाम के झारखंड आंदोलनकारियों ने भी आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष मनबोध महतो के नेतृत्व में भेंट की। इनमें मुख्य रूप से प्रणव महतो, चित्त गोप, श्यामापद रजक, गोपाल माहली, शंभू महतो व गौतम बोस आदि शामिल थे।





