बोड़ाम में रक्तदान शिविर को लेकर बैठक संपन्न
Patamda: बोड़ाम पंचायत भवन में रविवार को ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाईटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सोसाईटी का चौथा वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह ने बताया कि इस दौरान शिविर की तिथि 12 अक्टूबर को तय की गई। साथ ही स्थान, बजट व 200 यूनिट रक्त संग्रहित करने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों के युवा उत्साह के साथ हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करते हैं।
बैठक में हिमांशु महतो, माधव चंद्र महतो, समर चंद्र गोप, मिहिर कुमार महतो, कृष्ण पद प्रमाणिक, बिभूति सिंह, आशुतोष महतो, बाबलु स्वर्णकार व विश्वनाथ तंतुवाई आदि उपस्थित थे।





