त्रिमूर्ति लुपुंग ने कोरिया फुटबॉल टीम को 1 गोल से हराया, पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने किया पुरस्कृत

Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दलदली पंचायत के कोरिया ग्राम आदिवासी विकास समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर- 04 के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता व विशिष्ट अतिथियों में दलदली पंचायत की मुखिया सुजाता हांसदा, बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश मुर्मू आदि शामिल हुए।
फाइनल मैच काफी रोमांच से भरा रहा और खेल के दौरान ही त्रिमूर्ति लुपुंग ने कोरिया फुटबॉल टीम को एक गोल से हरा दिया। तीसरे स्थान पर सालखन फुटबॉल टीम व चौथे स्थान पर इकोनिक फुटबॉल टीम रही। विजेता टीमों को कमेटी की ओर से अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर राकेश चंद्र मुर्मू, दुर्लभ चंद्र बेसरा, गालूराम टुडू, दीपक मुर्मू, सुंदर सोरेन, सोनाराम सोरेन, हरिपद सोरेन, कालीपद सोरेन, श्यामल विशोई, बस्ताराम सोरेन, अर्जुन सोरेन, तिलोक महतो, प्रेम कुंडू, प्रधान महतो व रवींद्र नाथ मार्डी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पिंटू दत्ता ने कहा कि किसी भी खेल में अनुशासन का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। इसलिए अनुशासन के साथ खेलते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने एवं पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।





