बोड़ाम के दुबराजपुर में करम नाच प्रतियोगिता, मुकरूडीह करम दल को पहला पुरस्कार

Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दुबराजपुर हाट मैदान में सोमवार की शाम को विशाल करम नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदिवासी कुड़मी समाज पटमदा-बोड़ाम प्रखंड कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह शिक्षाविद उज्ज्वल कुमार महतो शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथियों में विश्वनाथ महतो व काशीनाथ महतो शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि करम परब हमारी झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति व परंपरा को बचाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में पटमदा, बोड़ाम व पश्चिम बंगाल के कई करम नाच दल पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर नृत्य प्रदर्शन किया। इसमें पहला पुरस्कार के रूप में मुकरुडीह को 4 हजार, द्वितीय पुरस्कार रुपाली करम दल बांसबेड़ा को 3 हजार, तृतीय पुरस्कार सोनाली करम दल गुड़दा को 2 हजार रूपये एवं प्रत्येक दल को 10- 10 साड़ियां दी गई। इसके अलावा चतुर्थ पुरस्कार अनिता करम दल डुमुरडीह व पंचम पुरस्कार पुंड़ीहांसा करम दल को भी 10-10 पीस साड़ी देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हेमंत महतो, सुधांशु बानुआर, लखन महतो, निर्मल महतो, बलराम महतो, गौतम महतो, जयराम महतो, काजली महतो, अंजना महतो, छलना महतो, मनोज महतो, केशरी मोहन महतो, शांतिराम महतो, सुचांद महतो, बंकबिहारी महतो व असित महतो आदि का सक्रिय योगदान रहा। समेत अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मैदान में उमड़ी भीड़ ने पारंपरिक करम गीत और नृत्य का भरपूर आनंद उठाया और करम पूजा पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को आत्मसात किया।






























