भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि 8 अक्टूबर को, राष्ट्र शहीद सम्मान समिति की तैयारी बैठक संपन्न
Patamda: राष्ट्र शहीद सम्मान समिति पटमदा-बोड़ाम के बैनर तले हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अक्टूबर को कुमीर के लड़ाईटांड़ में शहीद दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को कुमीर पंचायत मंडप के समीप शहीद बेदी स्थल में अजित दत्त की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 अक्टूबर को भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं शहीद परिवारों को सम्मानित करने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसमें छऊ नृत्य, झुमुर, नृत्य प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे। बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष पंचानन दास, अजित दत्त, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, प्रबोध कुमार महतो, दिलीप कुमार दत्त, सुकुमार दत्त, मनसा राम महतो, आनंदमय महतो, जीतू महतो व सुभाष महतो आदि उपस्थित थे।





