मालियांता में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, टॉस से विजेता बनी भाई दादा एफसी टीम को पिंटू दत्ता ने किया पुरस्कृत

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाजुड़ी पंचायत के मालियांता टोला बनडीह में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। आकिल ज्ञान उतनाव क्लब की ओर से 32 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच दादा भाई एफसी जादूगोड़ा एवं लुआबासा के बीच खेला गया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा जिसका दर्शकों को खूब आनंद उठाया। दोनों ही टीमें अंतिम समय तक बराबरी पर रही और पेनाल्टी शूट आउट में भी बराबरी की स्थिति होने पर टॉस द्वारा निर्णय लिया गया जिसमें दादा भाई एफसी विजेता बनी।
जबकि तृतीय स्थान पर डेवसल एफसी धालभूमगढ़ व चतुर्थ स्थान पर मिर्जाडीह, बोड़ाम की टीम रही। विजेता टीम को 35 हजार का पुरस्कार संयुक्त रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता एवं विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने संयुक्त रूप से दिया। जबकि अन्य अतिथियों के हाथों दूसरा पुरस्कार 25 हजार, तीसरा व चौथा पुरस्कार 15-15 हजार रुपए दिया गया। इस दौरान मुर्गा पाड़ा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभीषण टुडू, रामसाई टुडू, लुगू हांसदा, सुकु टुडू, सुशील टुडू, उत्पल पात्र, श्यामल विशोई, प्रधान महतो, बाबू बागती एवं रवि दत्ता का सराहनीय योगदान रहा।





