जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, कागजात दुरुस्त होने के बावजूद ठोका 10 हजार का जुर्माना
Patamda: झारखंड सरकार का परिवहन विभाग सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 5 साल एडवांस चल रहा है जिसका खामियाजा आम लोगों एवं वाहन मालिकों को उठाना पड़ रहा है। ताजा मामला 15 सितंबर सोमवार का है। पटमदा के बेलटांड़ निवासी ओमनी बस (जेएच 05 EB 0127 मालिक अभिजीत प्रमाणिक की नई गाड़ी में 1 सितंबर 2030 तक का परमिट है, उसके बावजूद परमिट नहीं होने का कारण बताते हुए 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा एक्सेस पैसेंजर्स के नाम पर 1 हजार एवं अन्य मामलों में 650 रुपए का जुर्माना लगाया गया है जिस पर कोई आपत्ति नहीं है। भुक्तभोगी अभिजीत का कहना है कि डिमना हिल व्यू कॉलोनी के पास स्थित चेकिंग प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा हमेशा वाहन चालकों एवं मालिकों को परेशान किया जाता है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने का फायदा ट्रैफिक पुलिस उठा रही है और कागजात दुरुस्त होने के बावजूद ऑनलाइन चालान काट कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को जमशेदपुर कोर्ट में चुनौती देंगे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।





