पटमदा में तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, स्कूटी सवार 2 युवक गंभीर हालत में भेजे गए एमजीएम
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव स्थित मोड़ पर बुधवार की शाम करीब 8 बजे हुई एक सड़क दुघर्टना में पटमदा बस्ती निवासी 2 युवक घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक काटिन बाजार से अपने घर लौट रहे दोनों युवक एक स्कूटी पर सवार थे और तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों घायलावस्था में कुछ देर तक पड़े रहे। इसके बाद काफी संख्या में लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
Advertisements
सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने तत्काल पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया एवं पुलिस वाहन से ही दोनों घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु एमजीएम रेफर कर दिया। बताते हैं कि घायलों में रोहित महतो (37 वर्ष) के चेहरे एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोट है जबकि उसके साथी साबंदी हांसदा (27) के हाथ में चोट है।