एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम
Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बच्चों को यह सिखाया कि किस प्रकार रिसाइकल एवं नॉन रिसाइकल अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग कर कचरे को छांटकर न केवल प्रदूषण को कम किया जा सकता है, बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तुएं भी बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी विद्यार्थी वर्ग को निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई भर नहीं है बल्कि यह स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शिक्षक स्नेहाशीष चटर्जी द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए। वहीं डाक्टर प्रमाणिक ने विद्यालय परिसर में फलदार पौधों को रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षिका डोली डे, अनिता मुर्मू, भारती कुमारी, सुबोध प्रसाद सिंह, डाक्टर प्रमाणिक, स्नेहाशीष चटर्जी, राजकुमार महतो व राशिद नेसार आदि उपस्थित रहे।





