बोड़ाम में बिकी साढ़े 3 लाख की अपाचे आरटीआर 310 डायन प्रो बाइक, ग्राहक बने सुमन चौधरी
परफॉरमेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का एक परिपूर्ण मिश्रण Apache RTR 310 Dyn pro

Patamda: बोड़ाम बाजार स्थित मां भाग्य ऑटोमोबाइल्स (टीवीएस) में बुधवार को अब तक की सबसे महंगी बाइक (करीब साढ़े 3 लाख रुपए) की बिक्री हुई। इस संबंध में मां भाग्य ऑटोमोबाइल्स के डीलर विजय कुमार मंडल ने बताया कि परफॉरमेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का एक परिपूर्ण मिश्रण अपाचे आरटीआर 310 डायन प्रो की खूबियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले ग्राहक बने सुमन चौधरी को बाइक के साथ हेलमेट समेत एक्सेसरीज का उपहार दिया गया है। मौके पर शोरूम के मैनेजर शेखर मुंडा, श्यामू सिंह, तापस मोदक, तारक गोप व आदित्य गोप आदि मौजूद थे।
डीलर के अनुसार इसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले, थ्रॉटल-बाय-वायर, हाइड्रोलिक क्लच, यूएसडी फ्रंट सस्पेंशन और क्लैविस-जैसे कंट्रोल्स भी शामिल हैं। यह बाइक 35.6 पीएस पावर और 28.7 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है, जो इसे एक बेहतरीन परफॉर्मिंग बाइक बनाती है।
प्रमुख खूबियां: एडवांस्ड राइडर एड्स: कॉर्नरिंग एबीएस, क्रूज़ कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, रियर लिफ्ट कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स राइडर की सुरक्षा को बढ़ाते हैं।
पावरफुल परफॉरमेंस: 312सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन 35.6 पीएस पावर और 28.7 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
आधुनिक फीचर्स: 5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले, थ्रॉटल-बाय-वायर और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसी सुविधाएं इसे और बेहतर बनाती हैं। इसमें 41एमएम यूएसडी फोर्क्स और एक मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम है, जो आरामदायक राइडिंग और बेहतर हैंडलिंग देता है। ट्रांसपेरेंट क्लच कवर, नकल गार्ड और सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल इसे एक खास लुक देते हैं। यह पहली बार किसी बाइक में क्लाइमेट नियंत्रित सीट है, जो तीन स्तरों पर कूलिंग और हीटिंग विकल्प प्रदान करती है। यह बाइक उन सवारों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है जो परफॉरमेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का एक परिपूर्ण मिश्रण चाहते हैं।






























