राखडीह को 3-0 से हराकर रियल ब्लास्टर दामोदरपुर चैंपियन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दामोदरपुर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को मेरा युवा भारत जमशेदपुर की ओर से प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह और पंचायत समिति सदस्य धीरेन राय ने फुटबॉल को किक मार कर किया। बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राखडीह और रियल ब्लास्टर दामोदरपुर के बीच खेला गया, जिसमें रियल ब्लास्टर दामोदरपुर ने राखडीह 3-0 से हरा दिया। 400 मीटर दौड़ में बुद्धेश्वर माण्डी प्रथम, तिलक सिंह द्वितीय और भृगुराम सिंह तृतीय, लंबी कूद में देवेन सिंह प्रथम, तिलक सिंह द्वितीय, देवाशीष महतो तृतीय रहे।
इसके अलावा बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और बालिका वर्ग में कबड्डी, 200 मीटर दौड़ , लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। खेल के दौरान बोड़ाम प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो और मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी मंटू पातर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कॉमेंटेटर राजेश कुमार मान्ना, तिलक सिंह, हेमंत सिंह, स्वपन किस्कू, सुनील सिंह, अनिल सिंह, गोबिंद हेंब्रम, मनोज सिंह, श्रवण सिंह, जगदीश सिंह, देवेन सिंह, डॉक्टर सोरेन, बाबूलाल सिंह, लबघन सिंह, श्रीकांत सिंह, बाबूलाल सिंह, विजय सिंह, सुनील सिंह, रमेश सिंह व अजित सिंह आदि का अहम योगदान रहा।





