विक्षिप्त को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार दुर्घटनाग्रस्त
Patamda: टाटा पटमदा मुख्य सड़क पर धूसरा हरि मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक स्कूटी सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल सूरज कुमार जमशेदपुर से पटमदा की ओर आ रहे थे एवं अचानक एक विक्षिप्त व्यक्ति के सामने आ जाने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल सूरज कुमार हजारीबाग के रहने वाले हैं जो वर्तमान में जमशेदपुर में रहते हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पटमदा पुलिस ने घायल व्यक्ति को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस संबंध में झामुमो नेता हरिहर सिंह ने बताया कि एक विक्षिप्त व्यक्ति को बचाने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर गिर गए। हेलमेट नहीं पहनने से उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है। इसलिए मुंह और कान से खून निकल रहा है।





