उमवि पटमदा बस्ती के प्रधान शिक्षक सौमेंदु सतपथी को दी गई विदाई

Patamda: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटमदा बस्ती के प्रधान शिक्षक सौमेंदु सतपति की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समारोह में शनिवार को भावनाओं और शुभकामनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, शिक्षक सुबोध प्रसाद सिंह, तुलसी महतो, महेश कुमार द्विवेदी तथा दिनेश अधिकारी सहित के अलावा एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने सौमेंदु सतपथी के शिक्षा जगत में किए गए उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, आनंदमय और सफल जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मौके पर बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। ग्राम प्रधान फूलचांद महतो की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक कृष्ण चंद्र दास, गोपाल साहू, कनक संता डुंगडुंग, सुशांति भेंगरा, अवनी महांती, मदन चंद, श्यामापद गोप , संपा गांगुली, संजीव कुमार दत्ता, पंचानन महतो, दीप्ति महतो व रतिकांत प्रमाणिक उपस्थित थे। सौमेंदु सतपति ने कहा कि यहां शुरू से अभिभावकों का पूर्ण सहयोग मिला और उन्होंने भी शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने का प्रयास किया, हमेशा कर्तव्य के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।





