बोड़ाम में आयोजित एससी एसटी माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के शिविर में 129 यूनिट रक्त संग्रहित

Patamda: एससी, एसटी, ओबीसी माइनारिटी वेलफेयर सोसाइटी बोड़ाम के तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को बोड़ाम मध्य विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे 129 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बोड़ाम बीडीओ किकू महतो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकमल महतो, मिहिर महतो, आशुतोष महतो, यादव महतो, हिमांशु महतो, परमेश्वर महतो, पुतुल प्रमाणिक, बाबलु स्वर्णकार व शीतल गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा।





