चाकुलिया गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव की धूम, भक्तिभाव व सेवा भावना से गूंजा परिसर

नव-निर्मित गौ-आवास व केचुआ खाद केंद्र बना आकर्षण, श्रद्धालुओं ने लिया गौ-संवर्धन का संकल्प
Ghatshila: चाकुलिया गौशाला में मंगलवार को कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की चाकुलिया शाखा गौशाला की ओर से गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन बुधवार को बड़े ही पारंपरिक और श्रद्धाभावपूर्ण वातावरण में किया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में समाजसेवियों, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे अतिथियों के स्वागत और अल्पाहार से हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, श्रीकृष्ण पूजन, गौ-पूजन एवं हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति से गौ-सेवा का संकल्प लिया। गौशाला परिसर में “गोमाता जयकारों” से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल गोयनका और रमेश लोधा समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि चाकुलिया क्षेत्र में गोपाष्टमी का आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी संदेश देता है।गिरधारी लाल गोयनका ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे ताकि पारंपरिक संस्कृति और गौ-संवर्धन की भावना समाज में जीवित रहे। कोलकाता से पधारे प्रख्यात उद्यमी व समाजसेवी सुरेश बंसल के हाथों नव-निर्मित गौ-आवास और केचुआ खाद निर्माण केंद्र का उद्घाटन हुआ। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम गौसंवर्धन और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित चाकुलिया के गौरव और अभी कोलकाता में रह रहे उद्यमी समाजसेवी व गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी लाल गोयनका का समिति एवं समाज के वरिष्ठजनों ने माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।सभा के दौरान अन्य गणमान्य अतिथियों का भी स्वागत एवं परिचय कराया गया।
कार्यकारिणी बैठक में तय हुई गौ-सेवा की नई योजनाएं
गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में गौशाला के प्रबंधन और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में गौ-सेवा, पशु स्वास्थ्य जांच शिविर और जैविक खाद निर्माण की पहल को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोलकाता और जमशेदपुर समेत कई शहरों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इन ए जमशेदपुर से मुरलीधर केडिया, संतोष अग्रवाल, चंद्रदेव सिंह राकेश, धर्मेंद्र कुमार, रवि झुनझुनवाला, अनिल मोदी, मानव केडिया, विजय आनन्द मुनका, विवेक चौधरी, उमेश शाह , बजरंग अग्रवाल, रवि आदि शामिल थे। बाद में झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी और उद्यमी सह गौ भक्त आरके अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कोलकाता से सुरेश बंसल, विकास माधोगढ़िया, रमेश लोधा, प्रेम प्रकाश दुगर, इन्द्रर दुगर, संजय दुगर और अशोक झुनझुनवाला व राजेश यादव शामिल हुए। चाकुलिया से दुर्गा लोधा, राजेश लोधा, संजय लोधा (सचिव), आनन्द सेकसरिया, आलोक लोधा और रविन्द्र मिश्रा शामिल होने वालों में प्रमुख थे. विवेक लोधा ने कार्यक्रम का संचालन किया। महोत्सव का समापन प्रसाद वितरण और हाई-टी के साथ हुआ। समिति के समर्पित सदस्यों के सहयोग से पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।





