डिमना से बरामद शव की हुई पहचान, सदमे में परिजन
Patamda : बोडाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक फाटक के सामने गड्ढे (तालाब) से बरामद शव की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी अंश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने 1 नवंबर की सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया था। युवक की तत्काल पहचान नहीं होने पर शव को शीत गृह में रखवाया गया था।
बुधवार को मानगो शंकोसाई लाइन नंबर 1 दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले मिथिलेश शर्मा ने अपने पुत्र 18 वर्षीय अंश कुमार के रूप में की। अंश करीम सिटी कॉलेज में प्लस टू का छात्र था। उनके पिता पुलिस सेवा में है और चाईबासा में पदस्थापित हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 30 अक्टूबर की अहले सुबह घर से निकला था और दोबारा घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उलीडीह थाना में अंश के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अंश के शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया। बेटे का शव देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।





