भाजपा कर रही ओछी राजनीति, जनता देगी जवाब : पिंटू दत्ता
पिंटू दत्ता
Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने राज्य सरकार के परिवहन मंत्री सह चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ के संबंध में लापता होने संबंधी पर्चे जारी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है। सोशल मीडिया पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के ट्रॉल होने एवं उनके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कुछ लोगों के घाटशिला पहुंचने की घटना को भी दत्ता ने भाजपा की ओछी राजनीति करार दिया है।
पिंटू दत्ता ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता को गुमराह करने का खेल भाजपा के नेता इस उम्मीद से कर रहे हैं ताकि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुछ फायदा मिल जाए लेकिन यहां की जनता जागरूक है और भाजपा को जवाब देने वाली है। दत्ता ने कहा कि भाजपा के लोग अपनी मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन भारी मतों से जीतकर विधायक बनेंगे। जनता को भलीभांति पता है कि एक मंत्री पूरे राज्य के लिए होते हैं न कि सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में प्रचार अभियान का बेहतर संचालन किए जाने से अपनी संभावित हार को देखते हुए विरोधी पार्टी के लोग बौखला गए हैं।





