पटमदा में रजत जयंती पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

सफल टीम और अभ्यर्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Patamda : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन गुरुवार को पटमदा बीआरसी प्रांगण में किया गया। इसमें प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की श्रुति कुमारी प्रथम। वर्ग 9 से 12 में केजीबीवी की प्रतिमा हांसदा प्रथम। क्विज वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की छात्रा रिंकू कुमारी प्रथम, वर्ग 9 से 12 में आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा की श्रुति महतो प्रथम। निबंध वर्ग 6 से 8 में केजीबीवी पटमदा की श्रुति मिश्रा प्रथम, वर्ग 9 से 12 में +2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा के छात्र किशोर प्रामाणिक प्रथम। कथावाचन में आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के कौशिक मिश्रा प्रथम। एकल गायन में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा संगीता दास प्रथम। नाटक में आदर्श मध्य विद्यालय, बांगुड़दा के 8 सदस्यीय नाटक दल प्रथम। वर्ग 6 से 8 के नृत्य प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय पटमदा प्रथम जबकि वर्ग 9 से 12 के नृत्य में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सफल प्रतिभागियों को बीईईओ प्रभाकर कुमार, बीआरपी अबनी कुमार महांती एवं बीपीओ शकुंतला महतो व श्यामपद गोप, सीआरपी अशोक कुमार महतो, सेवानिवृत सीआरपी बेनी माधव लायेक के द्वारा सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अरविंद कुईला, राजेश कुमार, रवि नरेश प्रसाद, डॉ. समीर कुमार, प्रबोध कुमार महतो, राहुल कुमार, प्राण कृष्ण कुंभकार, रमेश तिवारी, महेश कुमार द्विवेदी एवं सुष्मिता खां आदि का सराहनीय योगदान रहा।





























