सेवानिवृत्त शिक्षक सह पटमदा कॉलेज के जमींदाता अनिल वरण महतो का निधन, शोक की लहर

Patamda: पटमदा के पाथरडीह गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह पटमदा कॉलेज जाल्ला के जमींदाता अनिल वरण महतो का गुरुवार को करीब 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले करीब एक सप्ताह से न्यूमोनिया की बीमारी के कारण जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे वहां जांच के क्रम में पता चला कि उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया है।
गुरुवार को दोपहर में चिकित्सकों द्वारा छुट्टी देने के बाद घर लाने के बाद शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। चार भाइयों में तीसरे अनिल बाबू पटमदा के धूसरा, पोटका एवं खेड़ुआ स्कूल में सेवा दे चुके थे और खेड़ुआ मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद कृषि कार्य करते थे। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रों, पुत्री, पुत्रवधु एवं पोते -पोतियों का भरा पूरा संसार छोड़ चल बसे। बड़े बेटे चित्तरंजन महतो पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में क्लर्क हैं जबकि छोटे बेटे रामकृष्ण महतो आजसू पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हैं। देर शाम कॉलेज मोड़ स्थित आवास पर उनके अंतिम दर्शन को काफी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर समाजसेवी सह उनके अनुज सुनील वरण महतो, डॉ. माधव चंद्र महतो, ग्राम प्रधान धरणीधर महतो, मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू, सुभाष महतो व तापस कुमार सिंहदेव आदि शामिल थे।
इस संबंध में दुःख व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान धरणीधर महतो ने कहा कि पिछले 10 दिनों के अंदर हमारे गांव के दो विशिष्ट व्यक्तियों का आकस्मिक निधन से पूरा गांव मर्माहत है। उन्होंने कहा कि बीते 4 नवंबर को समाजसेवी सह पटमदा कॉलेज जाल्ला के जमींदाता बुद्धेश्वर महतो का निधन हो गया था।




