कुड़माली छात्र संगठन का अभिनंदन समारोह आयोजित

Patamda: पटमदा के कुड़माली भाखिचारि आखड़ा लोवाडीह में कुड़माली छात्र संगठन द्वारा कुड़माली भाषा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रा पद्मावती कुमारी महतो का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय सह सचिव जयराम महतो ने कहा कि हमारे क्षेत्र में यह पहली छात्रा है जिसे कुड़माली भाषा में यह मुकाम प्राप्त हुआ है। मौके पर उपस्थित सभी कुड़माली पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कहा कि पढ़ाई एक साधना है जिसमें निरंतरता अनिवार्य है। हमारे क्षेत्र में लगभग हजार विद्यार्थी कुड़माली लेकर पढ़ाई कक्षा आठवीं से स्नातकोत्तर तक कर रहे हैं। जिसमें सिर्फ कुड़मी ही नहीं बल्कि अन्य जाति धर्म के विद्यार्थी भी शामिल हैं।आगामी 6- 7 दिसंबर को धनबाद में होनेवाले कुड़माली नेगाचारि देश जाड़पा में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया।
पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के कुड़माली विभाग के व्याख्याता भुवनेश्वर महतो ने कहा कि कुड़माली एक दर्शन है भाषा के साथ- साथ हमारे संस्कार सस्कृति के धारक वाहक हैं।
अंजली महतो और सम्प्रदाय द्वारा झुमुर के आंनद के साथ वनभोज भी किया गया।





