पटमदा में विशेष बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 24 सफल बच्चे पुरस्कृत

Patamda: पटमदा के जाल्ला स्थित बीआरसी प्रांगण में समावेशी शिक्षा के तहत शनिवार को दिव्यांग बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 50 मीटर रेस, 100 मी रेस, बॉल थ्रो, एप्पल रेस, म्यूजिकल चेयर एवं चित्रांकन आदि शामिल थे।
खेल का विधिवत शुभारंभ बीआरपी अवनि महांती, बीपीओ शकुंतला महतो, रिसोर्स शिक्षक बृहस्पति सोरेन एवं अरबिंद कुईला ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीओ श्यामापद गोप, शिक्षक मिहिर कुमार प्रामाणिक, जयदेव बोस, दशरथ महतो, आशालता दास, सोनाली घोष, भजहारी महतो, तापस पाल, बनमाली गोराई, कर्मू गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा।
सफल प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है: 50 मीटर दौड़ (6- 11 आयु वर्ग) में राकेश महतो प्रथम, शुभ कर्मकार द्वितीय एवं हिमानी महतो। 100 मीटर दौड़ (11-14) में सुकदेव कर्मकार प्रथम, समर महतो द्वितीय एवं तृतीय महेंद्र बेसरा। 20 मीटर एप्पल दौड़ (6-14) में शंकर दास प्रथम, पंकज महतो द्वितीय एवं अनूप महतो तृतीय। 30 मीटर एप्पल दौड़ (11-14) में राखाल सिंह प्रथम, पागलू माहली द्वितीय एवं विनोद हेंब्रम तृतीय। 10 मीटर बॉल थ्रो इन बकेट (6-11) में मनोज कर्मकार प्रथम, पिंकी महतो द्वितीय एवं पार्वती मल्लिक तृतीय। 15 मीटर बॉल थ्रो इन बकेट (11- 14) में मंगल सिंह प्रथम, अंजली टुडू द्वितीय एवं रति टुडू तृतीय। म्यूजिकल चेयर (6- 14) में राजबीर महतो प्रथम, प्रदीप महतो द्वितीय एवं प्रभाती सिंह तृतीय। लॉकेट पर्सन (6- 14) में अमृता रजवाड़, लक्ष्मी कुंभकार द्वितीय एवं साधना सिंह तृतीय। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जबकि समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।






























