एसबीएम हाई स्कूल में भव्य खेल दिवस, तेजस प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Jamshedpur: एसबीएम हाई स्कूल, मानगो में रविवार को वार्षिक खेल दिवस तेजस प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रसेनजीत तिवारी द्वारा स्कूल ध्वज की ध्वजारोहण से हुई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलना न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, साहस और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।
वार्षिक खेलकूद आयोजन में विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा और डायरेक्टर शिवम शर्मा उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के चारों सदनों शिवाजी सदन, पटेल सदन, प्रताप सदन और सुभाष सदन ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। जजों ने पटेल सदन को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ डिसिप्लिन शिवाजी सदन को दिया गया। इस अवसर पर फ्रॉग जंप, कैरोट्रेस रेस, एसएसी रेस, स्किपिंग रेस, हार्डल रेस, 200 मीटर की दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों की रंग-बिरंगी ड्रिल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रताप सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक अंक प्राप्त किया और 2025 का सदन चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।





