रक्तदान शिविर को लेकर जेएलकेएम ने बोड़ाम में की तैयारी बैठक
Patamda: जेएलकेएम के बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी 21 दिसंबर को बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, जिला महामंत्री बाहादुर सहिस, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद महतो, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, रंजन गोप, गणेश महतो, उमापद महतो, सुनील महतो, नीलकमल महतो, गोपेन महतो, जलधर महतो, मृत्युंजय महतो एवं गोपी महतो आदि उपस्थित थे।


