तुंगबुरु में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, पूजा स्पोर्टिंग बनी विजेता
Patamda: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत तुंगबुरु फुटबॉल मैदान में अगहन संक्रांति के मौके पर हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट में पेनाल्टी शूटआउट में एक गोल से हराकर पूजा स्पोर्टिंग ने खिताब जीत लिया। विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू के हाथों 40 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
उप विजेता हितेश स्पोर्टिंग को जिला पार्षद प्रदीप बेसरा के हाथों 30 हजार रुपये व ट्रॉफी , तीसरे जामाई स्पोर्टिंग बामनगोड़ा व चौथे स्थान पर रही एआरसी रांगामटिया चांडिल को शिक्षाविद पंचानन दास के हाथों 20 – 20 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य रूप से शुभन टुडू, छुटुलाल मांझी, लंबोदर मांडी, धीरेन टुडू, जधा किस्कू, बिपिन मुर्मू, बिंदावन किस्कू व ठाकुरदास मंडल समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।


