बोड़ाम में तीन किसानों को 90% अनुदान पर मिला 2 एचपी का चलंत सोलर पम्प सेट
Patamda: बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान समृद्धि योजना अन्तर्गत तीन किसान सोमनाथ महतो (मुकरुडीह), बुद्धेश्वर हांसदा (हलूदबनी) और कोयरा गांव के सुकदेव सिंह को 90 प्रतिशत अनुदान पर 2 एचपी का चलंत सोलर पम्प सेट दिया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमूख प्रतिनिधि अंगद सिंह, बीडीओ किकू महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विनय कुमार मण्डल, जेएमएम के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, छुटुलाल हांसदा, बीटीएम सुशील कुमार महतो, एटीएम चैताली दत्ता एवं किसान मित्र संजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे।





