बोड़ाम में प्रखंड क्रिकेट कमेटी का गठन, अध्यक्ष बने बृंदावन, सचिव रजनीकांत
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला मोड़ स्थित क्रिकेट मैदान में रविवार को बोड़ाम प्रखंड के सीनियर और जूनियर क्रिकेट खिलाड़ियों की बैठक जगदीश कुंभकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट कमेटी का गठन किया गया। बृंदावन महतो को अध्यक्ष, रजनीकांत सिंह को सचिव और जगदीश कुंभकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान बोड़ाम प्रखंड ड्यूज क्रिकेट टीम के विजय बोस मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट में इस वर्ष के बेहतर प्रर्दशन को लेकर चर्चा की गई। खिलाड़ी विष्णु पद सहिस ने कहा कि हर वर्ष बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम से जुड़े खिलाड़ी साथीगण विजय बोस मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट खेलने के लिए अपने खर्च से ही बहरागोड़ा जाते हैं। प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन नहीं होने के कारण झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन इसलिए किया गया ताकि अगले वर्ष से बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट को भी झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से सहयोग मिल सकें। बैठक में मुख्य रूप से मनोज महतो, हिमांशु महतो, विष्णुपद सहिस, गोपेन महतो, नीलकमल महतो, सुचांद महतो एवं शिव चरण महतो आदि उपस्थित थे।





