जोजराडीह में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, टॉस के सहारे जीती ब्लैक पैंथर बोड़ाम
Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत कोयरा टोला जोजराडीह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी ग्रीन क्लब की ओर से रविवार को एक दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच ब्लैक पैंथर, बोड़ाम और अजय स्पोर्टिंग, जमशेदपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय और फिर पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमें बराबरी पर होने पर टॉस का सहारा लिया गया। टॉस के सहारे ब्लैक पैंथर ने जीत दर्ज की।
विजेता ब्लैक पैंथर बोड़ाम को 30 हजार और उपविजेता अजय स्पोर्टिंग जमशेदपुर को 25 हजार जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमें क्रमशः अभी स्पोर्टिंग और जय गुरु लिपाईपाठ को 15-15 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया अजब सिंह ने कहा कि फुटबॉल खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। फुटबॉल के माध्यम से खिलाड़ी अपने गांव के साथ- साथ, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुखिया अजब सिंह, बोड़ाम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, शिक्षक आदित्य सिंह व चंडीचरण सिंह, चरण सिंह व सनातन सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।





