पटमदा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

Patamda : पटमदा के कुलटांड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को समाजसेवी शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सह ग्राम प्रधान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा ने कहा कि अपनी भाषा, परंपरा व जीवन पद्धति को बरकरार रखने के लिए पेसा कानून बना है। गांव में यदि संवैधानिक अधिकार है तो कैसे हासिल कर रहे हैं, अपने दायित्व कर्तव्य का निर्वाह कैसे कर रहे हैं इस पर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक धरातल पर पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान मुंडा ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में पटमदा ग्राम प्रधान संघ के सचिव मृत्युंजय महतो ने कहा कि दवा के नाम पर गांव में धर्मांतरण करने वाले विशेष समुदाय के लोगों से ग्रामीण सावधान रहें।कार्यक्रम को मुखिया संघ के अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, बोड़ाम ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष हिमांशु महतो, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, जम्मू वाले बाबाजी आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे सैकड़ो बूढ़े बुजुर्गों के बीच कंबल एवं सॉल का वितरण किया गया। मौके पर रामनाथ सिंह, प्रदीप कुमार महतो, संजय सिंह, मनोज सिंह, सुजीत सिंह, जम्मू वाले बाबा, बगला किंकर मिश्र, विजय मिश्रा, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, पंचानन दास, भीष्मनाथ महतो, कृष्णपद सिंह, दोल गोविंद सिंह, दीनबंधु सिंह, माणिक प्रमाणिक, देवेंद्र कुंभकार, निर्मल सिंह, शिवनाथ सिंह, सुधीर लाल व अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।





