जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Patamda: जमशेदपुर प्रखंड- 04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने शुक्रवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासबनी गांव में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत करीब 800 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। करीब 11 लाख की लागत से पलासबनी गांव में एनएच 18 से नगेन माझी के घर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इस संबंध में जिला पार्षद प्रतिनिधि सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने बताया कि इस सड़क के निर्माण होने से लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस दौरान पंसस भरत लोहरा, ग्राम प्रधान भरत लोहरा, झामुमो पंचायत अध्यक्ष नगेन सोरेन, रवि धीवर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





